Mumbai Indians को बड़ा का झटका- IPL 2024 से बाहर होंगे कप्तान Hardik Pandya….

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के फैंस उन्हें वापस टीम में देखना चाहते हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के बीच मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने खेल से दूरी बना ली। चोट की वजह से उन्हें 2023 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

2023 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या ने एक भी मुकाबला नहीं खेला। हालांकि उनके फैंस को आईपीएल (IPL) में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब हार्दिक पांड्या को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है की हार्दिक पांड्या आईपीएल तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे। हार्दिक पांड्या को लेकर ऐसी खबर उनके फैंस और मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा झटका है।

क्या आईपीएल से आउट हुए हार्दिक पांड्या?

खबरों की माने तो एंकल की चोट की वजह से हार्दिक पांड्या जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले T20 मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे। साथ ही उनके आईपीएल 2024 मुकाबले को खेले जाने पर संसय बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ हो रहे T20 मुकाबले तक फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि इस खबर को लेकर अब तक बीसीसीआई और मुंबई इंडियन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका

2023 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हो रहे मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। इसके बाद से उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। मगर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या वापसी करेंगे। आईपीएल से पहले हुए ऑक्शन और रिटेंशन में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस का हाथ थामा लिया। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है।

कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा के स्थान पर इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। मगर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर ऐसी खबर ने मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक पांड्या यदि फिटनेस की वजह से आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे तो अब यह एक बड़ा सवाल है कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी का जिम्मा कौन संभालेगा?