ओलंपिक में गोल्ड जीतते ही नीरज पर पैसों की बरसात, जानिए किसने-कितना इनाम घोषित किया?

न्यूज डेस्क : टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पर देशभर से इनामों की बरसात होने लगी है। नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देशवासियों को कभी ना भूलने वाला गौरव का क्षण दिया है। इसके लिए नीरज ने काफी मेहनत की थी और अब उनकी यह मेहनत, जहां उनके लिए ख्याति लाई है। साथ ही धन वर्षा भी लेकर आई है। बता दें कि नीरज चोपड़ा को देने के लिए अब तक करीब 14 करोड़ रुपए के नगद इनाम की घोषणा हो चुकी है।

ये लोग इतने करोड़ रुपए दिए : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपए नगद, क्लास वन की सरकारी नौकरी साथ में 50 फीसदी दर पर रियायती जमीन देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही नीरज के शहर पंचकूल में सरकार ने एथलेटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने का भी ऐलान किया है। जिसका प्रमुख भी नीरज चोपड़ा को ही बनाया जाएगा। वही पंजाब सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए का नगद इनाम देने का ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने भी नीरज को 3 करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।

साथ ही मणिपुर सरकार ने 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। वही BCCI ने भी नीरज को जीतने पर एक करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। IPL फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने नीरज चोपड़ा को एक साल के लिए फ्री टिकट देने की बात कही है। महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी नीरज को एक्सयूवी 700 गिफ्ट देने के बाद कही है। भारतीय ओलंपिक संघ ने भी नीरज चोपड़ा को 75 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।