कई सालों बाद हुई IPL 2022 में इस हसीन एंकर की एंट्री, फैंस को था दीदार का इंतज़ार

डेस्क : जितना क्रेज़ लोगों को आईपीएल का होता है उतना ही अपने मन पसंदीदा एंकर का भी। फैंस के द्वारा पसंद की जाने वाली एंकर्स में से एक है मयंती लैंगर। बीते दो सालों से स्क्रीन पर नज़र नहीं आ रही थी, लेकिन 2022 की आईपीएल में एक बार फिर नज़र आने वाली है।टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नि हैं मयंती लैंगर।

कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2012 में स्टुअर्ट और मयंती ने शादी कर ली। पहला इंटरव्यू मयंती ने बिन्नी का ही किया था। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई थी।भारतीय खेल जगत में मयंती लैंगर एक जाना पहचाना नाम है। मयंती लगभग बीते 15-16 सालों से हर बड़े खेल इवेंट में भारतीय स्पोर्ट्स चैनल का चेहरा रही हैं। चाहे 2010 का कॉमनवेल्थ गेम्स हो,2010 फीफा वर्ल्ड कप ,2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप या आईपीएल और इंडियन प्रीमियर सुपर लीग।

मयंती 2011,2015,2019 का वर्ल्ड कप भी होस्ट कर चुकी हैं।बता दें कि वह एक आर्मी ऑफिसर की बेटी है उनके पिता का नाम लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लैंगर है। जो यूनाइटेड नेशन की ड्यूटी पर भी तैनात रहे हैं। साल 2006 में मंदी ने पत्रकारिता में कदम रखा था। शुरू में वह अमेरिका में काम करती थी। पढ़ाई के दौरान उन्हें फुटबॉल काफ़ी पसंद था। वह फुटबॉल मेंबर भी रही हैं।अपने बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था। पिछले दो सालों से आईपीएल में उन्हें ना देखना फैंस के लिए झटके जैसा ही था। आज भी उन्हें देखने के लिए फैंस काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।