Chandryaan-3 : चांद पर नजर गड़ाए बैठा है प्रज्ञान और विक्रम! सामने आई एक नई तस्वीर

Chandryaan-3 : पिछले दिनों इसरो से भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन चांद पर ठीक से कम कर रहा है और विक्रम लैंडर के साथ-साथ प्रज्ञान रोवर चांद से जानकारी इकट्ठा कर पृथ्वी पर भेज रहे हैं. हालांकि अभी भी चांद पर भारत की ओर से रखा गया शिव शक्ति पॉइंट के आसपास ही प्रज्ञान रोवर नजर गड़ाए बैठा है.

इतना ही नहीं वह चांद पर बड़े-बड़े गड्डों से अपने आप को बचाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है. इसके अलावा रोवर चांद पर ऑक्सीजन की भी खोज कर रहा है. इधर इसरो की ओर से बताया गया कि उम्मीद है कि ऑक्सीजन के साथ-साथ एल्यूमिनियम और कैल्सियम का भी पता लगाया जा सके. हालांकि अभी के समय में केवल हाइड्रोजन की खोज की जा रही है.

हाइड्रोजन की तलाश में रोवर बढ़ रहा आगे

इसरो के मुताबिक, रोवर पर ज्ञान ने चांद के साउथ पोल पर लगातार हाइड्रोजन की तलाश में आगे बढ़ रहा है. उम्मीद है कि आने वाले समय में हम हाइड्रोजन के अलावा ऑक्सीजन कैल्शियम और एल्युमिनियम का भी खोज कर सकते हैं. इसकी उम्मीद इसरो की ओर से जताई जा रही है कि रोवर पर लगे रेजर के माध्यम से इस बात का संकेत मिल रहा है.

चांद पर मिले ये तत्व

इसरो की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, चांद पर अभी के समय में प्रज्ञान और लैंडर दोनों बिल्कुल सुरक्षित हैं. जो चांद पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे से बचकर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं. दरअसल, प्रज्ञान हर रोज करीब 50 मीटर तक चल रहा है और उसने अभी तक चांद पर ऑक्सीजन की मौजूदगी का संकेत दिया है. इसके अलावा कैल्शियम, क्रोमियम, मैग्नीशियम, एल्युमिनियम और ऑक्सीजन का भी पता लगाने की उम्मीद जताई जा रही है.