SBI ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा, अब FD पर मिलेंगे शानदार रिटर्न्स…

डेस्क : SBI ने दिवाली से पहले ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। देश में ज्यादातर लोग एसबीआई से जुड़े हैं। ऐसे में इस फैसले से करोड़ों लोगों को फायदा होने वाला है। एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि 0.20 प्रतिशत की गई है।

ब्याज दरों में बंपर बढ़ोतरी : SBI ने अपनी FD दरों (FD ब्याज दर वृद्धि) में वृद्धि की घोषणा की है। बैंक (SBI Fixed Deposit Rate) ने 15 अक्टूबर 2022 से बढ़ी हुई ब्याज दरों को लागू कर दिया है। आइए जानते हैं ताजा दरें।

बैंक ने दी जानकारी : बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली FD पर अधिक ब्याज दे रहा है। बैंक के इस फैसले से ग्राहकों को काफी फायदा होगा, क्योंकि देश के करोड़ों ग्राहक SBI से जुड़े हुए हैं।

  • 7 दिन से 45 दिन की FD पर आम ग्राहक को 3 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • 46 दिन से 179 दिन की FD पर आम ग्राहक को 4 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • 180 दिन से 210 दिन की FD पर आम ग्राहक को 4.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम तक की FD पर आम ग्राहक को 4.70 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • 1 साल से 2 साल से कम की FD पर आम ग्राहक को 5.60 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • 3 साल से कम की FD पर आम ग्राहक को 5.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • आम ग्राहक को 5 साल से लेकर 10 साल तक की FD पर 5.85 फीसदी ब्याज मिलेगा।
  • वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 6.65 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी।