Railway : रात 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले टिकट नहीं चेक कर सकता TTE? जानें- रेलवे का नियम….

Railway : भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। अगर किसी को लंबी दूरी की यात्रा करनी है तो वह रेलवे को ही सबसे पहली प्राथमिकता देता है।भारतीय रेलवे (Railway) को देश की जीवन रेखा भी कहा जाता है और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।

आपने भी कई बार ट्रेन में सफर किया होगा तो देखा होगा कि कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना ट्रेन टिकटसफर कर रहे होते हैं। लेकिन जब TTE चेकिंग के लिए आता है तो उन्हें पकड़ लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की ट्रेन में टिकट (Train Ticket) चेक करने के लिए भी TTE का एक तय समय होता है। आइये जानते है इसका नियम……

रात 10 बजे बाद सुबह 6 बजे से पहले

रेलवे (Railway) के नियमों के अनुसार ट्रेन में TTE यात्रियों की टिकट चेक करने के लिए होते हैं। आपको अक्सर यह रेलवे प्लेटफार्म पर टिकट चेक करते हुए मिल जाएंगे। लेकिन ट्रेन के अंदर भी टिकट चेक करने का एक निश्चित समय होता है। यह नियम यात्रियों के लिए नहीं बल्कि TTE के लिए लागू होता है। रेलवे (Railway) के नियमों के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रात 10:00 बजे के बाद और सुबह 6:00 से पहले कोई भी आपकी टिकट चेक नहीं कर सकता है। लेकिन अगर आप रात 10:00 बजे बात ट्रेन में सफर शुरू करते हैं तो यह नियम लागू नहीं होता।

ये भी है नियम

यात्रियों के लिए रात को 10:00 से लेकर सुबह 6:00 तक सोने का समय होता है। इसलिए रेलवे (Railway) ने कुछ नियम बनाए हैं। इसके अलावा इस समय में तेज आवाज़ में संगीत भी नहीं सुन सकते है। इसके साथ ही लोअर बर्थ के यात्री मिडिल बर्थ पर बैठे हुए यात्री को उसकी सीट पर जाने के लिए भी कह सकते हैं।