Indian Railway: अब चलेंगी स्‍लीपर और मेट्रो Vande Bharat Express, जानें- किराया और रूट…

Vande Bharat Express : इस बार वित्त वर्ष 2023-24 के अंतर्गत भारतीय रेलवे भी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस समय भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के अंतर्गत मिशन मोड पर काम कर रही है और दो नए वर्जन लॉन्च करने वाली है।

रेलवे चेन्नई में स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर और मेट्रो कोच बनाने पर काम चल रहा है। हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईसीएफ का दौरा किया तो उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर और मेट्रो कोच बनाने का काम अच्छी तरह से चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत स्लीपर और मेट्रो कोच का निर्माण चेन्नई स्थित आईसीएफ के अलावा रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्ट्री और लातूर ते मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में भी करेगा। हाल ही में जानकारी मिली है कि नेशनल ट्रांसपोर्टर 15 अगस्त 2023 तक वंदे भारत एक्सप्रेस की 75 सेवाएं और शुरू करने की योजना बना रहा है।

Vande Bharat Express का स्लीपर कोच

जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर शताब्दी, दूरंतो और मेल एक्सप्रेस की जगह लेगी। इसके अलावा 550 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए स्लीपर कोच में भी शुरू की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल फरवरी 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर का निर्माण हो जाएगा। इसके अलावा 100 किलोमीटर से कम दूरी वाली मेट्रो की जगह वंदे भारत मेट्रो लेने वाली है। वंदे भारत पहले से चल रही लोकल ट्रेनों की जगह लेगी।

Vande Bharat Express के हैं कितने वर्जन

आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन है। अब भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस के 3 वर्जन होंगे। पहला वर्जन चेयरकार जो वर्तमान में संचालित है। दूसरा वर्जन वंदे भारत स्लीपर कोच और तीसरा वर्जन वंदे भारत मेट्रो कोच जिनका निर्माण किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस के तीनों वर्जन यात्रियों के अनुभव को बढ़ाएंगे और बेहतरीन बनाएंगे।