डेस्क : देश में त्योहारी सीजन अपने चरम पर है। बिहार के लोग छठ दिवाली मनाने के लिए बड़ी संख्या में अपने घर से निकल रहे हैं। लेकिन ट्रेन में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूटों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में सहरसा-नई दिल्ली, पटना-आनंद विहार समेत कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। आइए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट और टाइम टेबल के बारे में।
03201 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल
यह ट्रेन 29.10.2023 को 16.00 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 30.10.2023 को 09.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 03202 आनंद विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल 01.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनल से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.11.2023 को 05.00 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
04002 आनंद विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल
यह ट्रेन 10, 11, 13, 14 और 16 नवंबर, 2023 को आनंद विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04001 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 11, 12, 14, 15 और 17 नवंबर को पटना से 18.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल छपरा, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी
यह ट्रेन 04022 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल 10, 11, 13, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में 04021 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 11, 12, 14, 15 और 17 नवंबर को 19.00 बजे सहरसा से चलकर अगले दिन 20.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी।
यह ट्रेन 08477 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 28.10.2023 को 10.00 बजे भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 29.10.2023 को 14.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, 08478 आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर स्पेशल 01.11.2023 को 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 02.11.2023 को 10.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन नेसुबो गोमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।
गुवाहाटी-आनंद विहार के लिए भी ट्रेन
05658 गुवाहाटी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 28.10.2023 को 14.00 बजे गुवाहाटी से प्रस्थान करेगी और 30.10.2023 को 00.25 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में, 05657 आनंद विहार टर्मिनस-गुवाहाटी स्पेशल 02.11.2023 को आनंद विहार टर्मिनस से 00.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.11.2023 को 14.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी।