क्या आप जानते हैं Train में आपकी कंफर्म सीट कितने घंटे तक रहती है रिजर्व? आज यहां जान लीजिए…..

Railway Rule : ट्रेन (Train) का सफर आपने कभी न कभी जरूर किया होगा। हमारे देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग ट्रेन (Train) में सफर करते हैं। बावजूद इसके रेलवे के कई ऐसे नियम है जो लोगों को पता नहीं होते। आज हम आपको इस आर्टिकल (Article) के माध्यम एक ऐसे नियम के बारे में बताएंगे जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। तो चलिए जानते क्या है वह नियम।

बड़े काम की है रेलवे की यह नियम

ट्रेन (Train) में रोजाना लोग लाखों की संख्या में सफर करते हैं। रेलवे (Railway) के द्वारा कुछ नियम बनाए हैं। यह नियम इसीलिए बनाए गए हैं ताकि सुचारू ढंग से लोग यात्रा कर पाएं। उन्हें यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।

कुछ ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन यदि यात्री नहीं करेंगे तो उन्हें इसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। मगर कुछ नियम यात्रियों के फायदे के लिए भी बनाए गए हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक नियम बताने जा रहे हैं जिसका फायदा आपको को हो सकता है।

क्या ट्रेन छूट जाने के बर्बाद हो जाती है टिकट

जब हम ट्रेन (Train) की यात्रा करते हैं तो यात्रा से पहले हमे टिकट बुक करनी होती है। यदि किसी कारणवश हमारी ट्रेन छूट जाती है तो क्या हमारी टिकट बर्बाद चली जाती है? या फिर हमारी सीट रिजर्व रहती है? यदि हमारी सीट रिजर्व रहती है तो कितने समय तक? आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल के माध्यम से देंगे। बहुत सारे यात्रियों को ऐसा लगता होगा कि जब उनकी ट्रेन छूट जाती है तो उनका सीट उनके हाथों से चला जाता है।

मगर हम आपको बता दें कि सीट रिजर्व रहती है। आपने सही सुना जिस स्टेशन से आपको ट्रेन पकड़ना था मान लीजिए वहां से आप ट्रेन नहीं पकड़ पाए। तो अगले दो स्टेशन तक आपका सीट रिजर्व (Reserve) रहेगा। यदि आप किसी तरह से अगले स्टेशन पर पहुंचने में सफल रहते हैं। तो आपको आपकी सीट मिल जाएगी। दो स्टेशन के बाद टीटीई (TTE) आपकी सीट किसी और यात्री को दे सकता है। मगर दो स्टेशन तक आपकी सीट रिजर्व रहती है।