India की इस जगह पर है – सबसे ज्यादा Rail Network – जानते हैं आप?

2 Min Read

Rail Network  रेल नेटवर्क या रेल प्रणाली एक ऐसा नेटवर्क है जिसमें ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों और स्थानों के बीच नियमित रूप से यात्रियों और माल को ले जाती हैं। यह परिवहन का एक प्रमुख साधन है जो दुनिया भर में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। भारत में, रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े और सबसे व्यस्त नेटवर्क में से एक है।

पूरे रेल नेटवर्क की लंबाई कितनी है – भारतीय रेलवे का नेटवर्क लगभग 67,000 किलोमीटर से ज्यादा है। इसमें कुल 7,000 से ज्यादा स्टेशन को जोड़ते हैं। भारतीय रेलवे का प्रबंधन और संचालन भारतीय रेल मंत्रालय करता है। यह अलग अलग क्षेत्र में बनता हुआ है। जैसे कि उत्तर रेलवे, दक्षिण रेलवे, पूर्व रेलवे आदि, यात्री सेवा विवरण – भारतीय रेलवे रोजाना लाखों यात्रियों को सेवा देती है। इसमें आम ट्रेनों के अलावा, शताब्दी, राजधानी, और दूरंतो जैसी तेज गति वाली ट्रेनें भी मौजूद हैं। भारतीय रेलवे माल ढुलाई में भी अहम् काम करती है। माल ढूलाई से देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती है। भारतीय रेलवे ने सौर ऊर्जा का उपयोग, बायो-टॉयलेट्स, और ऊर्जा की बचत करने वाले लोकोमोटिव्स भी तैयार किये गए।

भारतीय रेलवे में 13 लाख कर्मचारी काम करते हैं और 68 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हैं। इन सभी आंकड़ों के साथ India Railway दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश में मौजूद है। यह रेल नेटवर्क 9077.45 किलोमीटर में फैला हुआ है। यह बड़ा रेल नेटवर्क राज्य की चारों दिशाओं में फैला हुआ है।

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version