पिकअप के असंतुलित होकर पेंड़ से टकराने से 23 मजदूर जख्मी 6 गंभीर रूप से घायल

डेस्क : बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर दौलतपुर पेट्रोल पंम्प के समीप बिस्कुट फैक्ट्री के सामने गुरुवार की रात पिकउप चालक के आँख लगने के कारण संतुलन बिगड़ गया। जिसके फलस्वरूप पिकउप पेड़ से जा टकराई। पिकउप अनाज से लदी थी तथा उसके ऊपर सवार 23 लोग जख्मी हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर चालक समेत पिकउप को आने कब्जे में ले लिया।

वही सभी घायल मजदूरो को एम्बुलेंस के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहाँ इनकी प्राथमिकी उपचार की गयी है जिसमे कि छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग दस दिन पूर्व शेखपुरा जिला के दरियापुर धान की रोपाई का काम के लिए गये थे।धान रोपाई कर वापस लौटने के क्रम में घटना हुई।

घटना में जख्मी मजदूरो की पहचान सुपौल जिला के भटियाही थाना अंतर्गत झिल्ला डुमरी निवासी मिथलेश सदा, दिलीप सदा, अशोक सदा, जितेन्द्र सदा, सुंदर सदा, किशुन सदा एवं किशनपुर थाना क्षेत्र के अंदौली निवासी सिकन्दर मंडल, दिनेश कुमार साह, सूर्यनारायण चौधरी, बदरी मंडल व झिल्ला डुमरी के रामविलास सदा, गोविंद सदा, सनोज कुमार, विनोद कुमार, ब्रजेश सदा, मुकेश सदा, बेचन सदा, रंजीत सदा के रुप में की गयी।