बाइक पर सवार होकर मायके जा रही महिला का सड़क दुर्घटना में गयी जान , परिवार में पसरा सन्नाटा

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ पंचायत की रहनेवाली एक महिला जो बाईक पर सवार होकर अपने नैहर दलसिंहसराय जा रही थी।इसी बीच रास्ते में हुयी दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया।घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव के अनिल राय की पत्नी सुनीता देवी की मौत सड़क हादसे में शुक्रवार देर शाम हो गयी।

परिजनों के अनुसार मृतका नारायणपीपड़ से अपने मायके सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत रघुवरपुर गाँव की वार्ड संख्या 10 जाने के क्रम में समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना अंतर्गत नरहन दलसिंहसराय पथ के कल्याणपुर गंज चौक के निकट बाइक से गिर गयी।बाईक से गिरते ही उक्त महिला की मौत उस वक्त हो गयी जब परिजन इलाज के लिये दलसिंहसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।मृतका के पिता दामोदर झा ने जानकारी देते बताया कि हमारी पत्नी बीमार थी। अपनी मां को देखने महिला मायके जा रहे थी। इसी दौरान उक्त स्थान पर सड़क पर ठोकर रहने के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ने और एकाएक बचाने की कोशिश में पीछे में बैठे मेरी पुत्री नीचे पक्की सड़क पर गिर गयी। गिरने के कारण सिर में जबरदस्त चोट आया।

आनन-फानन में उसे दलसिंहसराय निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही मृतक महिला के ससुरालवाले और मायके के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।घटना के बाद दोनों जगह पर मातमी सन्नाटा पसर गया।अब चार बच्चों की परवरिश की संकट परिवार खड़ा हो गया है।दोनो ओर परिजन स्तब्ध और गमगीन थे।मृतका महिला अपने पीछे दो पुत्र राहुल कुमार एवं बिट्टू कुमार और दो पुत्री रानी कुमारी और प्रियंका कुमारी छोड़कर सदा के लिये दुनियाँ से अलविदा हो गयी।ग्रामीणों के मुताबिक मृतक महिला के शव को पनसल्ला लाया गया,और सिमरिया घाट अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतक महिला की ज्येष्ठ पुत्र राहुल कुमार ने मुखाग्नि दिया।