महिला के साथ गाली गलौज विरोध करने पर पीटकर किया घायल, पीएचसी छौड़ाही में चल रहा है इलाज


छौड़ाही (बेगूसराय) : महिला के साथ गाली गलौज करने एवं मना करने पर गुस्साए आरोपित ने महिला एवं उसके परिवार के चार सदस्यों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के वास्ते पीएचसी छौड़ाही में भर्ती करवाया गया है। जहां एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला ने छौड़ाही ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घायल महिला छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के मिल्की गांव निवासी शांति देवी का कहना था कि वह अपने नाबालिग बेटी और अपने स्वजनों के साथ दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी शाहपुर निवासी मोहम्मद शमीम आलम बेवजह उनके घर पर चढ़कर गाली गलौज देने लगे। हमारी पुत्री को भी गंदी गंदी गाली देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो आरोपित अपने साथियों के साथ चाकू लाठी डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार प्रारंभ कर दिया।

पिटाई से महिला शांति देवी एवं उसके तीन बच्चे घायल हो गए। हल्ला सुनकर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। इसके बाद आरोपित इलाज कराने जाने नहीं दे रहे थे। आरोपित मुखिया सरपंच की भी बात सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और घायलों को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती करवाया। जहां घायल महिला शांति देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। छौड़ाही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।