बेगूसराय : मुखिया एवं उनके परिजनों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, मामला छौड़ाही थाना के ऐजनी गाँव का

न्यूज डेस्क : बेगूसराय में छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के ऐजनी गाँव के वार्ड नंबर 10 की एक महिला ने पंचायत के मुखिया एवं परिजनों द्वारा एकजुट होकर मारपीट गाली गलौज करने के गंभीर आरोप लगाते हुये स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। घटना की शिकार हुयी उक्त गाँव की महिला सुनीता देवी ने छौड़ाही पुलिस को दिये गये लिखित में बताया है कि विगत दिनों देर शाम आपसी लेनदेन को लेकर अपने ही गोतनी के साथ हुज्जत बहस हो रहा था।

इसी बिना बुलाये पंचायत के मुखिया लक्ष्मी यादव जो हमारे पड़ोसी हैं।घर में घुसकर लात घुसे मुक्के से हमारे साथ पिटायी शुरू कर दी।जब जोर जोर से हल्ला गुल्ला हुआ तो हमारे पति उमेश यादव झगड़ा छुड़ाने और बिना कुसुर के मुखिया एवं उसके परिजनों द्वारा हमारी की जा रही पिटायी का कारण पुछा तो मुखिया एवं उनके पुत्र नीलकमल कुमार हाथ में लाठी लेकर हमारे पति की अंधाधुंध पिटायी करना शुरू कर दिया।महिला ने मुखिया एवं उनके पुत्र पर पिटायी गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि दोनों मिलकर हमारे पति को बुरी तरह से लाठी से पीटकर सिर फार दिया,और शरीर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आयी है। महिला ने कहा है कि इस बीच सुरेश यादव भी मुखिया के साथ होकर ईंट पत्थर चलाने लगा,और मारपीट कर हमलोगों को घायल कर दिया।महिला ने बताया कि घायल पति और अपना इलाज छौड़ाही पीएचसी में करवाया है।महिला ने मुखिया एवं उनके परिजनों द्वारा की गयी पिटायी से भयभीत है।

महिला ने स्थानीय थाने को बताया है कि यह सब मिलकर हमारे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है।घटना के बाद पिड़ित परिवार दहशत के साये में जी रहा है।कहते हैं थानाध्यक्ष मामला संज्ञान में नहीं आया है।अगर पिड़ित की ओर से जानकारी दी जाती है तो मामले की जाँच पड़ताल करवाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। राघवेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष,छौड़ाही ओपी बोले मुखिया महिला द्वारा लगाये जा रहे आरोप सरासर गलत है।इस तरह कि किसी तरह का हमलोगों ने कोई घटना नहीं किया है।आनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।