छौड़ाही (बेगूसराय): सावन मास के अंतिम सोमवारी के अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में जल अर्पण करने के लिए रविवार रात से ही दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ पर कांवरियों का रेला उमड़ पड़ी। समाचार प्रेषण तक 100 200 के जत्थे में लगातार कांवरियों का आवागमन जारी है।
नवयुवक कांवरिया सेवा समिति भोजा द्वारा जिला पार्षद पुष्पा देवी के सौजन्य से भोजा गांव में कांवरियों की सेवा की व्यवस्था की गई थी। यहां जयप्रकाश बमबम चौधरी, बिपिन बिहारी मालिक, दिवाकर जी, अमन कुमार, सरोज कुमार आदि कांवरियों की सेवा में लगे रहे।
दूसरी तरफ कांवरिया समिति छौड़ाही के 500 कांवड़िए सिमरिया गंगा तट से जल भरकर प्राचीन शिव मंदिर छौड़ाही में बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए नाचते गाते जा रहे थे। बोल बम हर हर महादेव के नारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था। चंदन कुमार वर्मा ,आनंद राज, राकेश कुमार, पुटूश कुमार, रमेश कुमार, रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में दर्जनों कांवरियों ने बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा सुश्रुषा के साथ-साथ बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण कर क्षेत्र समाज के खुशहाली के लिए प्रार्थना की