घर का दीवार घ्वस्त दबकर गृहस्वामी की गयी जान, जिले के छौड़़ाही ओपी क्षेत्र के सहुरी गांव में हुआ हादसा

छौड़़ाही : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सहुरी गांव में रविवार की सुबह एक घर का दीवाल गिर जाने से उसमें दबकर गृह स्वामी की मौत हो गई। इस संदर्भ में मृतक सहुरी निवासी रामसखा शर्मा की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि उनके पुराने घर का सिर्फ एक दीवार खड़ा था। जिससे कुछ ईट नीचे टूट कर गिर गई थी। टूटे ईट को हटाने गए उनके पति पर एकाएक दीवार भरभरा कर गिर पड़ा।

जिसमें वह दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन दौड़कर ईट हटा उन्हें बाहर निकाल स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। लेकिन, तब तक गंभीर रूप से घायल रामसखा शर्मा की मौत हो चुकी थी। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर पहुंचे पंचायत मुखिया रामसेवक पासवान ने सांत्वना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया है। छौड़ाही पुलिस मामले की जांच कर रही है।