छौड़़ाही बाजार में पड़ोसियों की पिटाई से एक ही परिवार के पांच लोग गम्भीर रूप से हुए घायल

छौड़़ाही (बेगूसराय): छौड़़ाही ओपी क्षेत्र के छौड़़ाही बाजार में अपने घर के छत पर आए पड़ोसी के पेड़ की टहनियों को काटना एक परिवार को मंहगा पड़ गया। पड़ोसियों की पिटाई से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संपत्ति की भी तोड़फोड़ की गई। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध मे छौड़़ाही वार्ड नंबर 11 निवासी सुनील कुमार पिता रामसोगारथ महतो द्वारा छौड़़ाही ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि उनके मकान के पीछे शंकर महतो का गुल्लर का पेड़ है। जो, उनके छत पर लटका हुआ था। पेड़ मालिक कि पत्नी से पूछ कर उन्होंने टहनी को काट दिया था। आज अचानक शंकर महतो,मुकेश कुमार, सुबोध कुमार, अवध कुमार, छोटू कुमार सभी छौड़़ाही निवासी हाथ में खंती, लोहे का रॉड लेकर आया और उनके पिता रामसोगारथ महतो के सर पर खंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर सर फोड़ दिया। रॉड से प्रहार कर उनका दो दांत भी तोड़ दिया। पिता को बचाने में उनके बड़े भाई मनोज कुमार, भाभी रूणा देवी, पत्नी उर्मिला देवी एवं सुनील कुमार को भी लोहे की रॉड एवं ईट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

वही उनके घर एवं किराएदार प्रशांत कुमार का हजारों रुपए मूल्य का सामान भी आरोपितों ने तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर दिया।दूसरी तरफ घटना की सूचना छौड़़ाही पुलिस को दी गई। छौड़़ाही पुलिस ने मौके पर पहुंच गंभीर रूप से घायल सभी व्यक्तियों को इलाज के लिए पीएचसी छौड़ाही में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया।इस संदर्भ में छौड़़ाही ओपी अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि घटना के संबंध में कांड संख्या 204 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है।