छौड़ाही में भाजपा किसान प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

छौड़ाही(बेगूसराय) : वर्मा भारत गैस एजेंसी परिसर में भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बतौर बतौर मुख्य अतिथि पधारे भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल,प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिंह एवं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।बैठक को संबोधित करते किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि श्री पटेल ने कहा कि हमारे देश में किसानों की भूमिका सर्वोपरि है।

देश का कर्णधार मुख्य रूप से केवल दो है।सरहद पर अपने परिवार और अपनी जिंदगी की परवाह नहीं करते देश की रखवाली करना और किसान जो दिन रात मेहनत कर अपने देश के लिए दो वक्त की रोटी का उपार्जन करने में अपने आप को समर्पित रखते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने में विज्ञान और साहित्यकार की भूमिका पर जोर देते कहा कि कविता के माध्यम से देश की जनता और किसानों को कृषि क्षेत्र में उन्नत ढंग से खेती करने का जोश भरने का काम किया करते थे।उस समय मेरा देश तंगी से परेशान थे।

धीरे धीरे किसानों की मेहनत से अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम किया।उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मनमोहन सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि बैसाखी की सरकार दूसरे के सहारे पर चलने वाली मनमोहन सिंह के कार्यकाल में किसान ही नहीं देश के तमाम अर्थव्यवस्था को दरकिनार कर अपनी कुर्सी को बचाये रखने का काम किया करते थे।जनता ने आजादी के बाद तंगी से जुझते हुये फिर भी कांग्रेस के नामों का जाप करते रहे,पर जनता को जब समझ में आयी कि जब तक परिवर्तन नहीं होगा तब तक मेरा देश विकास की ओर अग्रसर नहीं हो सकता है।

फिर सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत की पार्टी भाजपा को जनता ने सहज स्वीकार कर केंद्र में सरकार बनायी,फिर बिहार में भी दो इंजन की सरकार जदयू और भाजपा के संजोग से जनता ने अपना मत देकर सरकार बनाने का काम किया,और कोविड-19 महामारी के समय में जूझते हुए देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व फिर भी भारत महामारी से जंग लड़ते हुए आम जनता को परेशानी से निजात दिलाती रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह,समस्तीपुर जिला खगड़िया एवं बेगूसराय जिला के भाजपा किसान प्रकोष्ठ प्रभारी अरविंद सिंह,चेरिया बरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार राम ने अपने संबोधन में किसानों को अन्नदाता बताया।बैठक में भाकपा नेता विजय सिंह राजेंद्र ठाकुर एवं लोजपा चेरिया बरियारपुर प्रखंड के रमेश सिंह भाजपा में शामिल हुये।प्रदेश अध्यक्ष ने अंग वस्त्र से सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम को संचालन भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह,छौड़ाही के मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव,जिला एवं मंडल अध्यक्ष के साथ साथ किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल थे।