चेरिया बरियारपुर विस क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक का हुआ नागरिक अभिनंदन

खोदावंदपुर/बेगूसराय : चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राजवंशी महतो का नागरिक अभिनंदन किया गया। बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव में रविवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चादर एवं फूल मालाओं से विधायक का भव्य स्वागत किया। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंजना कुमारी ने की। जबकि मंच संचालन राजद नेता प्रो ब्रजनंदन यादव ने किया। अपने संबोधन में विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनपर अपना भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खड़ा उतरने का प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभायेगें.उनका दरवाजा जनता के लिये हमेशा खुला रहेगा।

समारोह को राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कुमारी सावित्री देवी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतीश कुशवाहा, राज्य परिषद सदस्य मो जाहिद अपसर, भाकपा अंचलमंत्री उदयचन्द्र झा, माकपा नेता अब्दुल कुद्दूस, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, सुरेन्द्र राम, उमेश यादव, पंसस कैलाश चौरसिया, राजद नेता मनोज कुमार यादव, रणविजय गिरी, मो शकिल अहमद, मो इस्तियाक, रवीन्द्र कुमार सहित अनेक महागठबंधन केे कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया.