बेगूसराय : महिला की संदेहास्पद मृत्यु , मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क : बेगूसराय के मंझौल में एक महिला की संदेहास्पद मृत्यु हो गयी। मामला शनिवार की अलसुबह मंझौल ओपी क्षेत्र का है। जहां मंझौल पंचायत एक वार्ड सात में एक महिला की संदेहास्पद मृत्यु हो गई । मृतिका की पहचान वार्ड सात निवासी रामकुमार साव की 38 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई। महिला के ससुराल वालों ने माइके वालों को मृत्यु की घटना की सूचना फोन पर दिया।

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से मंझौल पहुंचे मृतिका के भाई ने इस घटना की सूचना मंझौल पुलिस को दिया। मौके पर सूचना पाकर मंझौल पुलिस के एसआई विजय सिंह दल बल के साथ मंझौल पंचायत एक क वार्ड 7 घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर लाश को चौकी पर पाया। प्रथम दृष्टया मृत्यु की कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से शव के अलावा किसी भी अन्य समान की बरामदगी नहीं हुई है।

परन्तु शव के गले पर रस्सी के निशान फांसी लगने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी है। मृतिका के भाई पपु कुमार ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।