डेस्क : सुबह सुबह की एक बड़ी खबर बेगूसराय के चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र से निकल कर आ रही है। जहां मेहदशाहपुर गाँव के बसौना घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के क्रम में एक युवक डूब गया। बताया जा रहा है कि युवक का घर मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल खोयर टोला है। मिली जानकारी के अनुसार युवक भोला पासवान का पोता देवा पासवान बताया जा रहा है। डूबने की खबर मिलते ही युवक के घर मे कोहराम मच गया है।
मंगलवार की सुबह नहाने के लिए जैसे ही नदी में पहुंचा नहाने के क्रम में उसके पैर गहरे पानी में चला गया। जब तक लोगों ने बचाने की कोशिश की डूब गया। डूबने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर पुलिस पहुंच चुकी है, जिसके बाद महाजाल का प्रबंध किया जा रहा है। लगातार खोजने के बाद भी आधे घण्टे से ज्यादा होने पर युवक का कोई भी अता पता नहीं चल सका है।
11:00 स्थानीय प्रशासन के सहयोग से डुबे हुए युवक का शव बुढ़ी गंडक नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा जा रहा है। मौके पर अंचलाधिकारी राजीव रंजन चक्रवर्ती, थानाध्यक्ष पल्लव सहित पुलिस बल मौजूद