Hariyali Teej : हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बेहद महत्व है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त 2023 को आने वाली है, इतना ही नहीं बल्कि महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह सिंगार कर अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत किया करती है।
देखा जाए तो इस दिन हरे रंग का बड़ा महत्व माना जाता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ी, हरे रंग की साड़ी पहनकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूरी विधि विधान के साथ पूजा करती है। ताकि उनकी जोड़ी भी शिव-पार्वती जैसी बनी रहे। इसलिए हम आपको बताते हैं की हरियाली तीज के दिन हरे रंग को इतना महत्व क्यों दिया जाता है?
जानिए इसके पीछे का महत्व
आप में से कई लोगों को पता नहीं होगा कि हरा रंग भगवान शिव कों प्रिया है। देखा जाए तो हरियाली तीज श्रवण के महीने में आता है जिस दौरान हमारे चारों और हरियाली और खुशहाली नजर आती है। इसी के साथ हरा रंग बुध ग्रह को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत हो तो आपको हर रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह मजबूत होता है।
पति के कुंडली दोष को ऐसे करें दूर
पत्नियां हमेशा ही इस बात का ध्यान रखती है कि उनके पति पर आ रही आपत्ति को दूर करने के लिए वह किस प्रकार सहायता कर सकती है। अगर आपके पति की कुंडली में लग्न स्थान चौथे, आठवें या 12वें स्थान पर है तो आपकी राशि के आगे पीछे हैं तो आपकी साढ़े साती चल रही है। इस प्रभाव को कम करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।
- आप चाहें तो अपनी कुंडली को सुधारने के लिए हरियाली तीज के दिन सूरज ढलने के समय पीपल के पेड़ के नीचे चारमुखी दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं।
- हमारे हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव के ऊपर काले रंग के तिल का अभिषेक करें, ऐसा करने से भी आप अपने भाग्य को सुधार सकते हैं।
- इसी के साथ हरियाली तीज के दिन रोटी पर सरसों का तेल लगाकर गाय या कुत्ते को खिला दे।
- हरियाली तीज के दिन विधि विधान से शिव-पार्वती की पूजा हो जाने पर आप गरीबों को चावल, आटा और तेल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से महादशा का प्रभाव कम हो जाएगा।