Vastu Tips : हिंदू धर्म के अनुसार वास्तु शास्त्र में कई सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका उपाय करने से आप अपने जीवन में आ रही सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। भारतीय धर्म के अनुसार वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व माना जाता है। हालांकि ऐसा कई बार होता है कि हम जाने अनजाने में कई गलतियों को बार-बार दोहराते रहते हैं जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है।
आपने कई बार देखा होगा कि हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि किसी के घर से बाहर जाने के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। लेकिन क्या आपको इसके पीछे कारण है कि अगली बार ऐसा क्यों कहा जाता है? अगर नहीं पता तो आइए हम आपको बताते हैं उसका कारण…..
रास्ते में झाड़ू लगाते दिखाई देना
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर आप किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में कोई झाड़ू लगाते हुए दिख जाता है तो इसे अपशकुन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप किसी अच्छे काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और आपको ऐसा कुछ दिखा जाता है तो आपका कार्य सफल नहीं होता है। इसके अलावा आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
किसी के जाने के तुरंत बाद ना लगाएं झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया गया है कि यदि कोई मेहमान या आपके घर का सदस्य घर से बाहर किसी काम के लिए जा रहा है तो उसके जाने के जाने बाद तुरंत ही झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि वह किसी अच्छे काम के लिए जा रहा है तो वह सफल नहीं होता है और उसके लिए कार्य में कई सारी बाधा आती है।
घर में कब लगाए झाड़ू
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि यदि घर में झाड़ू लगाना चाहते हैं तो सुबह का समय सबसे उत्तम रहता है। अगर आप रोज सुबह अपने घर में झाड़ू लगाते हैं तो इसे घर में सुख समृद्धि आती है और किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि सूर्यास्त के बाद कोई झाड़ू लगाता है तो माँ लक्ष्मी उससे नाराज हो जाती हैं और उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर में बनी सकारात्मक ऊर्जा भी बाहर चली जाती है।