आज है नवरात्री का तीसरा दिन, जानें माता का नाम और पूजा की विधि

डेस्क : आज नवरात्री का तीसरा दिन है और हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रे के नौ दिन शुभ माने जाते है। ऐसे में 9 दिनों तक 9 देवियों की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। नवरात्रि का तीसरा दिन माँ दुर्गा के तीसरे रूप यानी माँ चंद्र घटा का होता है। कहते हैं की माँ चंद्र घटा ने पृथ्वी की रक्षा की और सभी दुश्मनो का नाश किया। उनके मस्तिष्क पर आधा चाँद रहता है, नवरात्रि के दिन माँ चंद्रघटा की पूजा होती है। माँ का रंग बिलकुल स्वर्ण के धातु का होता है। चंद्रघटा माँ के 10 हाथ हैं जिसमें अस्त्र शस्त्र मौजूद हैं और उनकी सवारी सिंह है।

जो माँ चंद्र घटा की पूजा करता है उसको अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। जो माँ चंद्रघटा की उपासना करता है उसका साहस बढ़ता है और निडरता में वृद्धि होती है। पूजा चालू होने से पहले माँ को केसर और केवड़ा जल से स्नान कराएं, फिर माँ को सुन्दर वस्त्र पहनाएं। कमल और पीले गुलाब की माला चढ़ाकर पंचामृत और मिश्री का भोग लगाएं। माँ चंद्र घटा का मंत्र इस प्रकार है।

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥