आज है नवरात्री का दूसरा दिन जानें माता का नाम और पूजा की विधि

डेस्क : आज नवरात्री का दूसरा दिन है और हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रे के नौ दिन शुभ माने जाते है। ऐसे में 9 दिन तक 9 देवियों की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। नवरात्रि का दूसरा दिन माँ दुर्गा के दुसरे रूप यानी माँ ब्रह्मचारिणी का होता है। कहते हैं की माँ ब्रह्मचारिणी हमारी जिंदगी के सभी दुश्मनो को दूर करती हैं। वह पूजा तप, शक्ति ,त्याग ,सदाचार, संयम और वैराग्य का भी रूप हैं। माँ का स्वरुप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य शांत चित्त का होता है।

माँ भ्रह्मचारिणी की पूजा में रोली, चंदन, पुष्प और अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है, भ्रह्म्चारिणी की पूजा से पहले उनको दूध या दही से स्नान करवाया जाता है। जब प्रसाद अर्पित कर दें तो सुपारी भेंट करनी चाहिए और यह सब पूर्ण होने के बाद स्थापित कलश, नवग्रह, दशदिक्पाल, नगर देवता और ग्राम देवता की पूजा करनी अनिवार्य होती है। ऐसा माना जाता है की माँ भ्रह्म्चारिणी सारे मंगल दोषों को हर लेतीं हैं।