आज है नवरात्री का चौथा दिन, जानें माता का नाम और पूजा की विधि

डेस्क : आज नवरात्रे का चौथा दिन है और हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रे के नौ दिन बेहद ही शुभ माने जाते है। ऐसे में 9 दिन, लगातार 9 देवियों की पूजा की जाती है। आज के दिन कुष्मांडा देवी माँ की पूजा की जाती है। जैसा की हम जानते हैं की नौरात्रि के हर दिन अलग अलग माता की पूजा की जाती है और यह सारे रूप दुर्गा माँ के होते हैं। कुष्मांडा देवी माँ की पूजा करने से आयु, बल और यश में वृद्धि होती है। अगर आप माता कुष्मांडा की विधि अनुसार पूजा करेंगे तो आपको आत्म बल मिलता है।

आज के दिन लाल रंग के फूलों से पूजा करनी चाहिए,क्योंकि मां कुष्मांडा को लाल रंग के फूल अधिक प्यारे है। मां कुष्मांडा की पूजा पूर्ण होने के बाद दुर्गा चालीसा और मां दुर्गा की आरती जरूर करनी चाहिए। माँ के हाथ में धनुष-बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल होते हैं। पूजा करने के लिए आपको सुबह स्नान करने के बाद माता को लाल रंग के फूल और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसके बाद सिंदूर, धूप, गंध, अक्षत् आदि अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद सिंदूर, गंध, धूप, अक्षत् आदि अर्पित करनी चाहिए और सफेद कुम्हड़े की बलि माता को अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद माँ को भोग में हलवा और दही चढ़ाना चाहिए।

मां कुष्मांड को प्रसन्न करने का मंत्र
ॐ देवी कूष्माण्डायै नम:॥