आज है नवरात्री का पहला दिन – जानिए माता का नाम और पूजा के फायदे

डेस्क : आज नवरात्री का पहला दिन है। हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रे के नौ दिन शुभ माने जाते है। ऐसे में 9 दिन तक 9 देवी माताओं की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। नवरात्रि का पहला दिन माँ दुर्गा के पहले रूप यानी माता शैल पुत्री को अर्पित होता है। कहते हैं की पर्वत राज हिमालय के घर पर माँ ने पुत्री का जन्म लिया इसलिए उनका नाम शैल पुत्री रखा गया।

माता शैल पुत्री पूरे पर्वत पर राज करती हैं और माँ के इस स्वरुप को बेहत लाभदायक माना जाता है। माता के पास एक हाथ में त्रिशूल तो दुसरे हाथ में कमल का फूल है। नवरात्रि के पहले दिन आप माँ शैलपुत्री की तस्वीर रखें और उसके नीचे लक्क्ड़ की चौकी रखें साथ ही लाल वस्त्र बिछा दें। इसके बाद आपको मनोकामनापूर्ण घटिका और केसर रखें। माता का जाप एक अलग मन्त्र से करें वह मन्त्र इस प्रकार है ” ऊँ ऐं हीं कलीम ” इस जाप को करते वक्त ध्यान रखें की 108 बार से कम नहीं होना चाहिए।