आज है नवरात्रि का आठवां दिन, जानें माँ का नाम और पूजा की विधि

डेस्क : नवरात्रि के दौरान 8वें दिन महागौरी माँ की पूजा होती है ऐसे में इस दिन अष्टमी भी पूजी जाती है। और जैसा की हम जानते है की इस दिन लोग अपने घरों में बालिकाओं संग अन्य बच्चों को भोजन करवाते हैं। इसको माँ का प्रसाद माना गया है। ऐसा माना जाता है की अगर माँ गौरी की पूजा सच्चे मन से की जाये तो सारे गम दूर हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति ने किसी भी तरह का पाप किया है तो उसको भी माफ़ किया जाता है। माँ गौरी ने अपने रंग के लिए सालों तक तपस्या की थी जिस वजह से उन्हें यह रूप प्राप्त हुआ है।

माँ की पूजा इस दिन पीले रंग के कपडे पहन कर करना चाहिए साथे ही माँ के आगे दीप जलने चाहिए। अगर आप फूल चढाने के इच्छुक हैं तो पीले फूल चढ़ाएं इसके बाद माँ के मंत्र का उच्चारण चालू करें। अगर माँ की पूजा सच्चे मन से की जाये तो ज़रूर लाभ होगा और मुक्ति की ओर आसानी से बढ़ा जा सकेगा। सुख संमृद्धि के साथ शान्ति का भी आवागमन होगा। माँ का मंत्र इस प्रकार है।

माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

ओम देवी महागौर्यै नमः।