Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में हमें कई सारी चीजों के बारे में बताया गया है जिनमें उन्हें रखने के तरीके और उनके रखने के स्थान के बारे में भी बताया गया है। अगर हमारे घर में कोई चीज वास्तु शास्त्र के अनुसार रखी हुई है तो वह शुभ है लेकिन अगर हम उसे ऐसे ही रख देते हैं तो वह अशुभ है।
आज हम आपके घर रखी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो हमारे घर में रहती है तो हमारा नुकसान ही होता रहता है। इसलिए ऐसी चीजों को तुरंत ही घर से बाहर कर देना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजे है जिन्हें घर में रखना बेहद बुरा फल देता है।
टूटी फूटी मूर्तियां
अगर आपके घर के मंदिर में कोई टूटी-फूटी मूर्तियां रखी हुई है या खंडित देवताओं की मूर्ति विराजमान है तो उसे तुरंत ही हटाकर बाहर कर देना चाहिए। ऐसी मूर्तियां हमारे घर के लिए नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। अगर कांच का कोई भी सामान टूटा हुआ है तो यह हमारे लिए शुभ नहीं है। इससे आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
फटे जूते चप्पल
अगर आपके पास घर में फटे जूते चप्पल या कपड़े हैं तो यह भी हमारे लिए शुभ नहीं होते हैं क्योंकि ऐसी चीज घर में नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और घर में गरीबी आती है। इसलिए कोई भी फटे हुए जूते चप्पल या कपड़े हैं तो उन्हें तुरंत ही घर से बाहर कर देना चाहिए।
खराब लाइटे
अगर आपके घर में खराब बल्ब या लाइट है तो यह भी आपके घर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और आर्थिक नुकसान होने की तरफ संकेत करता है।
कबूतर का घोंसला
इसके अलावा आपके घर में कबूतर का घोंसला है तो वह भी हमेशा नकारात्मक ऊर्जा फैलता है और हमेशा नुकसान होता रहता है। इसके अलावा कभी भी घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे भी घर की सुख शांति भंग होती है। इसके अलावा हमेशा आर्थिक नुकसान होता रहता है।