Vastu Tips : ये चीजें देती है घर में गरीबी को बुलावा, मां लक्ष्मी हो जाती है आपसे नाराज….

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं बावजूद इसके आपको आपकी मेहनत का मनचाहा फल नहीं मिल रहा तो आपको एक बार इस विषय पर विचार करना चाहिए। कई बार आपने देखा होगा कि लोग धन कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं मगर फिर भी वह असफल हो जाते हैं। आपके घर का वस्तु भी इसका एक मुख्य कारण हो सकता है।

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे करने से हमें परहेज करना चाहिए। वरना आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। फिर कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको कुछ खास फायदा नहीं होता है। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं क्या है यह जरूरी नियम।

घर के मुख्य द्वार पर ना रखें अंधेरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भूल कर भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तरक्की रुक जाती है। और कड़ी मेहनत के बावजूद भी आप सफल नहीं हो पाते हैं।

भूलकर भी ना रखें घर में टूटी हुई तस्वीरें

आपको बता दे कि घर में टूटी हुई तस्वीर रखना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति नहीं रहती। आपसी रिश्ते खराब हो जाते हैं। इस वजह से ऐसा करने से बचना चाहिए।

बेवजह पानी का बहाना भी है अशुभ

आपने बहुत सारे लोगों को देखा होगा की नल में हाथ धोने के बाद वह उसे ठीक से बंद नहीं करते और बेवजह पानी बहता रहता है। वास्तु शास्त्र में इस चीज को अशुभ बताया गया है। बेवजह पानी के बहाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसीलिए ऐसा करने से बचें।

घर में टूटा शीशा रखना भी है खराब

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटा शीशा रखना भी खराब माना जाता है। घर में टूटा शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वजह से भूलकर भी टूटा हुआ शीशा घर में न रखें।प्रवेश द्वार पर भूलकर भी न रखें डस्टबिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में डस्टबिन रखने की जगह तय होनी चाहिए। कभी भी डस्टबिन को मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे और रुष्ट हो जाती है। जिसके फलस्वरुप आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से ऐसा करने से बचें।

घर में न रखें बंद घड़ी

कभी कभार आपके घर की घड़ी बंद हो जाती है और आप इस बात को नजरअंदाज कर उसे वैसा ही छोड़ देते हैं। मगर आपको बता दे कि ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी बंद घड़ी घर में नहीं रखनी चाहिए। इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इस वजह से ऐसा भूलकर भी न करें।

घर में यदि आप सुख शांति और समृद्धि चाहते हैं तो वस्तु से जुड़ी इन बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए। वरना आप बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। इसका सीधा असर आपके घर की खुशहाली पर पड़ सकता है।