Good Luck Gift Plants : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। इसलिए कुछ वास्तु उपाय ऐसे भी है जिनके कारण इंसान कुछ ही समय में रंक से राजा बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते है, जिन्हें अगर घर में रखा जाये तो ये हमारे भाग्य की उन्नति के लिए काफी अच्छे होते है। इनसे हमारे घर की गरीबी दूर हो जाती है।
इसी तरह अगर ये पौधे गिफ्ट में मिलते है या किसी को गिफ्ट में दिए जाते है तो भी ये लकी माने जाते है। इसलिए वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसे पौधे भी लगाए जा सकते हैं जो हमारे घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ही हमारे लिए काफी लकी भी साबित होते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से इंसान कुछ ही समय में रंक से राजा बन जाता है।
मनी प्लांट : आप अपने किसी भी खास दोस्त या खास व्यक्ति को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो उसके लिए मनी प्लांट एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। मनी प्लांट दिखने में तो खूबसूरत होता ही है, साथ ही साथ ये आपके भाग्य को चमकने वाला पौधा भी है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से धन की कभी कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
पीस लिली : अगर किसी व्यक्ति को तोहफ़े के रूप में पीस लिली का पौधा मिलता है तो यह मान लिया जाता है कि अब उसके घर में अशांति का कोई नामोनिशान नहीं रहेगा और हमेशा शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा। इस पौधे को भाग्य और शांति का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि पीस लिली का पौधा हवा को शुद्ध करता है और घर में पॉजिटिविटी लेकर आता है।
सेवंती प्लांट : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार सेवंती का पौधा धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का प्रिय पौधा माना जाता है। अगर यह पौधा किसी को गिफ्ट के रूप में दिया जाता है तो उसके घर में हमेशा तरक्की होती है और खुशहाली बनी रहती है। पीले रंग के इस पौधे से घर में एक अलग खूबसूरती दिखाई देती है।
बैम्बू ट्री : अगर किसी व्यक्ति को गिफ्ट के रूप में बैम्बू ट्री मिलता है तो यह काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि बैम्बू ट्री घर में होने से उस घर में सुख-समृद्धि, धन और खुशहाली हमेशा ही बनी रहती है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ये एक इंडोर प्लांट है और ये हमारे घर के अंदर की हवा को भी शुद्ध बनाकर रखता है।