Navratri 2023: नवरात्रि पर लौंग के ये उपाय हर लेगी आपकी सारी परेशानी, मां दुर्गा की होगी कृपा

Navratri 2023: जल्द नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। नवरात्रि का माहौल ही अलग होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की लोग सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं। कुमारी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं।

यदि आप भी मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हमारी यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़नी चाहिए। आज हम आपको लौंग का ऐसा असरदार उपाय बताने जा रहे हैं जिसे नवरात्रि के दौरान करने से मां दुर्गा आपसे काफी प्रसन्न हो जाएगी। मां दुर्गा की कृपा से आपकी घर की खुशहाली बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं क्या है यह उपाय।

लौंग के असरदार उपाय

  1. नवरात्रि का समय राहु केतु के दोष को कम करने का सबसे प्रभावी समय माना जाता है। नवरात्रि के दौरान लौंग का दान करना काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा शिवलिंग पर लौंग चढ़ाना भी आपके लिए काफी फलदाई होगा। इस उपाय को करने से राहु केतु का बुरा प्रभाव कम होगा। घर में खुशहाली आएगी।
  2. यदि आपके घर का माहौल खुशनुमा नहीं है। आपके घर में रोज लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो पीले वस्त्र में दो लौंग बांधकर घर के किसी कोने में टांग दें। इसके अलावा तीन लौंग को लाल वस्त्र में बांधकर किसी दुर्गा मंदिर में दान करने से आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बीतेगा।
  3. यदि आप जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं मगर इतनी मेहनत करने के बाद भी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल रही है तो लौंग का यह टोटका आपको अवश्य करना चाहिए। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीप जलाएं। तेल में दो लौंग डाल दें। लौंग डालकर दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके सारे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवन में आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे।
  4. अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो नवरात्रि के समय गुलाब के फूल के साथ दो लौंग मां दुर्गा को अर्पित करें। इसके अलावा लाल रंग के कपड़े में पांच लौंग और पांच कोरिया बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा आप पर होगी और आपको धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।