महाशिवरात्रि पर इन चार राशि वालों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हो रहा ग्रहों का महासंयोग

डेस्क : देश भर में शिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन शिव भक्त अपने अपने तरीके से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन ग्रहों का महासंयोग भी बन रहा है।

इस दिन अवसर पर शनि देव की मकर राशि में चंद्रमा, शनि, शुक्र मंगल बुध ग्रह विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा ग्रहों के राजा सूर्य और देव गुरू बृहस्पति कुंभ राशि में उपस्थित रहेंगे। ग्रहों के इस ख़ास संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन चार ऐसी राशियां हैं जिनको भगवान भोलेनाथ की बड़ी कृपा दृष्टि प्राप्त होने वाली है। जानते हैं कि कौन है वह भाग्यशाली राशियां –

मेष राशि – यह खास संयोग दशम स्थान में बनेगा जिसके चलते इस राशि के लोगों पर शिवजी की ख़ूब कृपा होने वाली है। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। जो। भी काम अधूरे हैं या अटके हुए हैं उनके पूरे होने की संभावना है। आप लाल चंदन और लाल पुष्प अर्पित करके भगवान शिव की पूजा करें।

वृषभ राशि – वृषभ राशि ग्रहों का खास संयोग नवम यानी कि भाग्य स्थान में होगा। जिसके चलते इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही लव लाइफ में भी मधुरता देखने को मिलेगी। विदेश से धन का लाभ हो सकता है। वही व्यापार में आकस्मिक लाभ मिल सकता है। महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा गन्ने के रस और दूध से रुद्राभिषेक करके करना चाहिए, जिससे कि सभी मनोकामना पूर्ण हो जाए।

तुला राशि – तुला राशि से ग्रहों का यह संयोग चतुर्थ स्थान में बनने वाला है, जिसे सुख और माता का भाव कहा जाता है। इस दौरान जाति के लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही कहीं यात्रा के अवसर भी मिल सकता है। परिवारिक जीवन में खुशहाली आ सकती हैं। वहीं नई जॉब की प्राप्ति भी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसके चलते आप की वाहवाही हो सकती है। इस दिन आपको भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक शहद और इत्र से करना चाहिए।

मकर राशि – इस दिन मकर राशि में ही ग्रहों का महासंयोग रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को नौकरी के नए ऑफ़र मिल सकते हैं या इंक्रीमेंट लग सकता है। लेकिन लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव बनता हुआ दिख रहा है और इसका ध्यान रखना चाहिए। किसी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा हो सकता है। इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आप दूध में काले तिल डालकर उनका रुद्राभिषेक करें।