Vastu Tips : देखा जाए तो शादी के बाद हर पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ देना होता है और अपने रिश्ते को आगे तक लेकर जाना होता है। लेकिन शादी के बाद लोगों की जीवन में कई तरह के बदलाव और परेशानी आती रहती है।
इन सभी चीजों को पति-पत्नी दोनों को साथ मिलकर हल करना चाहिए। लेकिन कई बार होता है कि वास्तु दोष के कारण दोनों के बीच तकरार होती रहती है। अगर आपके बीच भी ऐसी लड़ाई झगड़े आए दिन होते रहते हैं तो आपको अपने घर में कुछ पौधे लगाने चाहिए जिससे सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे भाग्यशाली पौधों के बारे में बताया गया है जो पति-पत्नी के बीच आ रही दूरियों को खत्म कर देते हैं और उनके बीच प्यार को बढ़ा देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे पति-पत्नी के बीच हमेशा रोमांस बरकरार रहेगा। आइये जानते है इनके बारे में…..
लिली का पौधा
अगर आप अपने बेडरूम में लिली प्लांट लगते हैं तो इससे आपको नींद अच्छी आएगी। इसके अलावा पति पत्नी के बीच आ रही सभी परेशानियों और लड़ाई झगड़ों को भी दूर करता है। लिली प्लांट से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो बेडरूम के ईशान कोण में आपको मनी प्लांट का पता लगाना चाहिए। इससे दंपति के बीच हो रहे लड़ाई झगड़ा समाप्त हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
बैम्बू प्लांट
देखा जाए तो वास्तु शास्त्र की माने या फेंगशुई की दोनों में ही बैम्बू प्लांट को काफी शुभ बताया गया है। अगर आप बैम्बू प्लांट को अपने बेडरूम में लगाते है तो पति पत्नी के बीच आ रही दूरियां समाप्त हो जाती है। इससे दोनों का रिश्ता भी मजबूत होता है।
लैवंडर प्लांट
लैवेंडर प्लांट जितना देखने में खूबसूरत होता है उतनी ही शानदार इसकी खुशबू भी होती है। अगर आप लैवेंडर प्लांट को बेडरूम में लगाते हैं तो इसकी महक से पति-पत्नी का मूड अच्छा रहता है और दोनों के बीच रोमांस बरकरार रहता है।