Sawan 2023 : आज से शिवलिंग पर 22 दिनों तक अर्पित करें ये चीजें, तिजोरी में पैसों की होगी बढ़ोतरी

3 Min Read

Sawan 2023 : सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी महत्व रखता है और यह काफी पवित्र महीना माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग उनका भजन, जप, तप आदि करते हैं और कई तरह के उपाय भी करते हैं। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार इस सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कोई भी मौका नहीं छोड़ते है।

इस बार अधिकमास होने के कारण सावन पूरे 59 दिनों यानी 2 महीने का है। इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी और इसके लिए आपको कई तरह के उपाय भी करने होंगे।

4 जुलाई से शुरू हुए सावन में हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे है जिन्हें करने के बाद आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में…..

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

• अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानी आ रही है तो उसे शिवजी को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय हैं और ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भक्त पर बनी रहती है।

• इसके साथ ही भगवान शिव को महामृत्युंजय यंत्र बहुत ही प्रिय है और सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और इंसान की उम्र भी बढ़ जाती है।
• सावन के पवित्र महीने में अगर हम पारद शिवलिंग को अपने घर लाते हैं तो इससे हमारे घर में आने वाले सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और हमारे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसा करने से उन्हें बहुत फायदा मिलता है। शिवलिंग की पूजा करने के बाद उस पर जल और दूध का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे घर में कोई कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
• सावन के महीने में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से और उन पर जलाभिषेक करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।
• अगर किसी व्यक्ति के घर में हमेशा नेगेटिव ही बनी रहती हैं और बुरी शक्तियों का प्रभाव है तो उसे सावन के कोई 3 महीने में रुद्राक्ष की माला में निर्मित कवच धारण करना चाहिए। ये रुद्राक्ष जातक की सभी परेशानियों को दूर करता है और उसके स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है।

Share This Article
Follow:
दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।
Exit mobile version