Vastu Tips : घर के मुख्य दरवाजे पर भूल कर भी न रखे ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी हो सकती है नाराज…

3 Min Read

Vastu Tips for Main Door : देखा जाए तो जब किसी के घर में कोई परेशानी होती है तो उसका एक मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष इसलिए होता है क्योंकि हमारे घर में कुछ चीज उनकी सही जगह पर नहीं रखी होती हैं। इसलिए उसके कारण हमारे हर काम में परेशानी आती है, तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है और पैसों की कमी आती है।

अगर आप भी अपने घर के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपने घर के मुख्य दरवाजे से ये 5 चीजें तुरंत हटा देनी चाहिए। आइये जानते हैं उनके बारे में…..

बेल वाले पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी बेल वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी घर में आ सकती है। कुछ लोग अपने घर के बाहर दरवाजे पर मनी प्लांट या ऐसे ही कोई बेलदार पौधे शौक के तौर पर लगाते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र में इसे गलत बताया गया है जिससे आपके घर में आर्थिक तंगी हो सकती है।

कैक्टस प्लांट ना लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे पर कैक्टस का पौधा लगा है तो उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। यह आपके घर में दरिद्रता और गरीबी का कारण बनता है। मुख्य दरवाजे पर कैक्टस का पौधा लगाने से परिवार में अशांति और लड़ाई झगड़ा चलता रहता है।

कूड़ा कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर कूड़ा कचरा या डस्टबिन रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। घर के मुख्य दरवाजे पर गंदगी रहेगी तो मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी कचरा इकट्ठा न होने दे और जैसे ही हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

गंदा पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर के मुख्य द्वार पर गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है तो यह सामाजिक अपमान का कारण बन सकता है। अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर कभी भी गंदा पानी इकट्ठा ना होने दें। ऐसा होने पर उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए।

कांटे वाले पौधे

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पेड़ पौधों का बहुत ज्यादा शौक होता है और इसलिए वह बागवानी करते रहते हैं। लेकिन इस चक्कर में वह घर के मुख्य द्वार पर कांटे वाले पौधे लगा देते हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता आती है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे से कांटेदार पौधे तुरंत हटा देनी चाहिए।

Share This Article
Follow:
दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।
Exit mobile version