Surya Grahan 2024 : होली पर 50 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, जानें – कितने मिनट का होगा?

3 Min Read

Surya Grahan 2024 Longest Solar Eclipse : इस बार होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, लेकिन इसके महज 15 दिन बाद ही साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जो की अपने आप में ही आकर्षक होगा। 8 अप्रैल 2024 को 50 साल बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024 ) लगेगा और यह करीब साढ़े 7 मिनट का होगा।

आपको बता दे की आज से करीब 51 साल पहले 1973 में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा था, जिससे अफ्रीका महादेश पर अंधेरा छा गया था। वहीं, 8 अप्रैल 2024 के बाद 100 साल बाद यानी 2150 में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास होगा। 7 अप्रैल 2024 को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा और सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,60,000 किलोमीटर दूर होगा और वह सूर्य को कवर कर लेगा। यह सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, अमेरिका, कनाडा, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा में लोग देख सकेंगे, मगर भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा और न ही सूतक काल मान्य होगा।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version