Vastu Tips : घर में इस जगह जलाएं दीपक, धन-दौलत में कभी नहीं होगी कमी……

3 Min Read

Vastu Tips To Attract Money : भारत में शास्त्र को मानने वालों की संख्या अधिक है। हिंदू धर्म में हर प्राकृतिक वस्तुओं का अपना महत्व है। इसी कड़ी हिंदू धर्म में दिया जलाना काफी शुभ माना गया है। यही कारण है कि पूजा पाठ या फिर किसी भी हर शुभ काम में दिया जलाया जाता है।

हालांकि, दिया जलाने में भी सही तरीका का इस्तेमाल हो तो यह और अच्छी बात है। इससे बड़ी से बड़ी समस्याओं को टाला जा सकता है। आइए आज दिया जलाने के सही तरीके और खास वजह को जानते हैं।

दीपक का ज्योतिष से संबंध

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि मिट्टी और आटे का दीपक जलाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इतना ही नहीं जिस घर में सुबह-शाम दीपक जलता है उस घर में नकारात्मकता का वास नहीं हो पाता है। दीपक सिर्फ गेहूं के आटे से ही नहीं बनाया जाता बल्कि अलग-अलग अनाजों से बने आटे का इस्तेमाल अलग-अलग समस्याओं के समाधान के लिए किया जाता है।

पारिवारिक सुख-शांति और कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दीपक

अगर परिवार के सदस्यों के बीच रोजाना विवाद होता है या पति-पत्नी के बीच विवाद होता है तो आटे का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से परिवार में सुख, शांति और प्रेम बना रहेगा। वहीं, अगर आप अपने घर या दुकान से जुड़े कानूनी विवाद या अदालती कार्यवाही से परेशान हैं तो रोजाना मंदिर में गेहूं के आटे से बना दीपक जलाएं। इससे आपके कोर्ट-कचहरी के मामले खत्म हो जाएंगे और फैसला आपके पक्ष में आएगा।

इच्छाएं पूरी करने के लिए ऐसे जलाएं दीपक

किसी भी मनोकामना की पूर्ति के लिए मंदिर में बिना किसी अंतराल के 11 दिनों तक घटते-बढ़ते क्रम में आटे के दीपक जलाएं, यानी पहले दिन 1 से शुरू करके 11वें दिन 11 दीपक जलाएं या पहले दिन 11, फिर 10, 09 और घटाते जाएं। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी।

आर्थिक संकट और शत्रुओं को दूर करने के लिए ऐसे जलाएं दीपक

अगर घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता है तो आपको रोजाना मूंग दाल के आटे का दीपक जलाना चाहिए। यह दीपक रोजाना घर के मंदिर में जलाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-समृद्धि बनी रहती है। यदि कोई शत्रु आपको लगातार परेशान कर रहा है तो आपको उड़द दाल के आटे का दीपक जलाना चाहिए, इससे शत्रुता समाप्त हो जाएगी।

Share This Article
Follow:
नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।
Exit mobile version