जानें कब है इस बार शारदीय नवरात्रि, कब है कलश स्थापना की मुहूर्त

डेस्क : नवरात्रि को अब बस कुछ दिन ही बाकी है। इस बार सितंबर माह में शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। इस बार नौ दिन का यह मां दुर्गा का पावन व्रत 26 सितंबर से दिन सोमवार से शुरू होगा और 5 अक्टूबर को समाप्त होगा। इसके बाद 10 वें दिन दशहरा मनाया जाएगा। इसी दिन 10वें दिन नवरात्रि के पूजन में स्थापित किया गया कलश भी विसर्जन किया जाता है। तो चलिए जानते हैं अबकी नवरात्रि की खास बात –

नवरात्रि इस बार 26 सितंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 27 सितंबर को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। बता दें कि घटास्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरु होकर सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

पंडितों की माने तो इस बार हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा आएंगी जो कि शांति और समृद्धि का संकेत मानी जाती है। कहा जाता है कि उनकी पूजा अर्चना करने से जीवन खुशियों से भर जाएगा और सारी मन की इच्छा भी पूर्ण हो जाएंगी। इस बार 9 दिन का मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना बहुत फलदायी होगा।

नवरात्रि के नौ दिन की व्रत में मां के नौ रूपों की पूजा होती है। जगह जगह पर हवन, यज्ञ, जगराते और गरबे का आयोजन किया जाता है और लोग हर तरफ मां शक्ति की भक्ति में लीन रहते हैं। इस दौरान घर में पूजा अर्चना करने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही सकारात्मकता आती है। मां दुर्गा के नौ दिन के व्रत में घरों में सुबह शाम पूजा आरती होती है। लोग इस समय सुंदरकांड भी पढ़ते हैं और मां दुर्गा स्तुति भी करते हैं।