Ram Navami 2022 : जाने कब है रामनवमी और क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami 2022 : रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इसका बड़ा विशेष महत्व है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने इसी दिन राजा दशरथ के यहां जन्म लिया था। प्रभु श्री राम की इस दिन पूरी विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। वही चैत्र नवरात्रि इस साल 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही है।

इस साल रामनवमी 10 अप्रैल 2022 को मनाई जाएगी। 10 अप्रैल को राम नवमी देर सुबह 1 बजकर 32 मिनट से 11 अप्रैल को तड़के 3:00 बज कर 15 मिनट पर समाप्त होगी। वही भगवान श्री राम की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2022को सुबह 11 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। रामनवमी का अपने आप में बहुत महत्त्व होता है। हिन्दू धर्म के हिसाब से यह पवित्र धर्मों में से एक है।

पूजन विधि : इस दिन सबसे पहले उठकर सुबह जल्दी आ स्नान करें और साफ कपड़े पहने। फिर माता सीता, राम और लक्ष्मण का रोली चंदन से तिलक करें। इसके बाद चावल, तिलक, घंटी, शंख भगवान श्री राम के चरणों में अर्पित करें और विधिवत पूजा करें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंत्रों का जाप करें रामायण पढ़े और रामचरितमानस भी पढ़ें। अंत में सभी की आरती जरूर उतारे। भगवान श्रीराम को इस दिन झूला जरूर झुलाएं। किसी भी गरीब और ब्राह्मण को गेहूं या बाजरा जरूर दान दे।बता दें कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास किया था और इस दौरान उन्होंने रावण का वध भी किया था। फिर वह अयोध्या लौटे थे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से व्यक्ति के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।