Vastu Tips for Car : आजकल लोग अपना घर बनाते समय या कोई भी चीज खरीदते समय वास्तु जरूर चेक करते है। इसलिए कई लोग अपने घर को परेशानियों से दूर रखने के लिए भी वास्तु दोष निवारण का उपाय करते है।
इसी तरह घर बनाते समय हमें इन सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है ताकि आगे चलकर कोई वास्तु दोष हमारे घर में ना आए। ठीक उसी तरह जब हम कोई नई गाड़ी या बाइक लेते है तो उसके मॉडल, रंग और फीचर्स आदि पर ध्यान देते है।
लेकिन हम कई बार इसके वास्तु दोषों पर ध्यान नहीं देते है जिससे कई बार हम बड़ी दुर्घटना के शिकार हो जाते है। कार में भी वास्तु दोष होने के कारण कई प्रकार की समस्या आती रहती है और ये ठीक से नहीं चलती है।
वहीं इसके कारण कई बार हम दुर्घटना के शिकार हो जाते है। इसलिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताये गए है जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष दूर कर सकते है। आइये आपको बताते है कि आपको अपनी कार को सही सलामत रखने के लिए क्या उपाय करने है?
गणेश भगवान की मूर्ति
सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है और इन्हे विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए आपको अपनी कार में गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए जिससे कार को कोई परेशानी नहीं आएगी और उनका आशीर्वाद भी रहता है।
मोरपंख
श्री कृष्ण भगवान को मोर पंख बहुत ही प्रिय है और इसे गाड़ी में लगाने से भगवान कृष्ण की कृपा पर बनी रहती है।अगर आप अपनी गाड़ी में मोर पंख रखते हैं तो इसकी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपनी गाड़ी में काले रंग का कछुआ रखना चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि काले रंग का कछुआ आपकी गाड़ी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।
पानी की बोतल
वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपनी गाड़ी में पानी की बोतल हमेशा भरकर रखनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है की गाड़ी में पानी की बोतल होने से व्यक्ति का फोकस बढ़ता है और वह शांत मन से गाड़ी चला सकता है।
नमक
अगर आप सुबह कहीं बाहर जाने वाले हैं तो रात के समय ही आपको गाड़ी की सीट के नमक का डगला रख देना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि नमक गाड़ी की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है और कोई भी दुर्घटना होने से बचाता है।