Vastu Tips : ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह पेड़ पौधों का महत्व बताया गया है, इस तरह वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है जो हमारे घर पर खुशहाली लाते हैं। वास्तु के अनुसार हर पौधे को लगाने की एक सही दिशा और सही जगह होती है तभी उसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। आज आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में हम बताने जा रहे हैं जो बच्चे के स्टडी रूम में लगाने से उसका पढ़ाई में मन लगने लगेगा।
इस पौधे को लगाने से बच्चे का मन एकाग्र हो जाता है और उसका मन पढ़ाई में लगने लग जाता है। इसके बाद वह क्लास में भी टॉप करने लगता है। आपको बता दें वास्तु के अनुसार बच्चे का स्टडी रूम पूर्व या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसके अलावा स्टडी रूम में कुछ इंडोर प्लांट लगाने से भी आपको शुभ फल मिलने लगेगा। आइये जानते है इन पौधों के बारे में……
पीस लिली का पौधा
पीस लिली को सबसे अच्छा इंडोर प्लांट माना जाता है। इसे देखभाल की भी कम जरूरत होती है। इस पौधे के कारण आसपास का वातावरण भी साफ रहता है और हवा भी शुद्ध रहती है। पीस लिली का पौधा आपके मन को शांति देता है। इसको लगाने से आपका मन भी पढ़ाई में लगने लगता है।
पोनीटेल पाम का पौधा
ये एक बड़ा ही खास पौधा है जो मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है। इस कारण से स्टडी रूम का वातावरण साफ और स्वच्छ रहता है। पोनीटेल पाम के पौधे के कारण बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है और वह पढ़ाई पर फोकस करने लगता है।
ऑर्किड का पौधा
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑर्किड का पौधा ऐसा पौधा है जो पूरे साल भर खिलता है और इस कलरफुल पौधे को देखने से हर किसी का मन पढ़ाई में लगने लग जाता है। ये आसपास के वातावरण को आकर्षित बनाता है और इसे देखने के बाद हर किसी का मूड अच्छा हो जाता है। इसलिए ऑर्किड के पौधे को स्टडी रूम में लगाने से बच्चे का पूरा फोकस पढ़ाई में रहेगा और उसका मन भी शांत रहेगा।