यहां पर है भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा- 50,000 लोगों ने दस साल में बनाया

दुनिया भर में कई ऐसी मूर्ति और प्रतिमाएं है, जिन्होंने अपनी ऊंचाई को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।लेकिन,आज हम आपको भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा के बारे में बतानेजा रहे हैं जो वर्ल्ड की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा को बनने में 10 साल लगे और 50000 लोगों ने इसे तैयार किया। तो चलिए जानते हैं कहां है भगवान शिव का यह प्रतिमा….


राजस्थान के राजसमंद में स्थित भगवान शिव की इस प्रतिमा की हाइट 369 फीट ऊंची है। जो दुनिया की टॉप-5 प्रतिमाओं में शामिल है। विश्वास स्वरूपम नाम की इस प्रतिमा को कृपा सनातन संस्थान ने तैयार किया है। इस प्रतिमा को एक पहाड़ी पर बनाया गया गया है, जिसका आकार 51 बीघा है।


प्रतिमा के अंदर जा सकते हैं 10 लोग : इस प्रतिमा में भगवान शिव भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजमान हैं। बताया जाता है कि प्रतिमा को अंदर से देखने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही प्रतिमा के अंदर बने हॉल में कम से कम एक समय में 10 हजार लोग एकसाथ जा सकते हैं।


भगवान शिव की इस प्रतिमा में जाने के लिए लिफ्ट, सीढिय़ा और हॉल बनाए गए हैं। प्रतिमा के अंदर ही नीचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट लगाई गई हैं और तीन जगह सीढिय़ां बनाई गई हैं। प्रतिमा को बनाने में 3000 टन स्टील, लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है।