Dussehra 2023 : इस बार 2 शुभ योग में होगा दशहरा पूजा, जानिए- तिथि और शुभ मुहूर्त…

Dussehra 2023 : रामायण तो आप सभी ने देखी होगी और आपको यह भी पता होगा कि श्री राम ने जब लंका पर विजय प्राप्त की थी उसी के उपलक्ष में हर साल दशहरा (Dussehra) मनाया जाता है। इस त्यौहार को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। ये त्यौहार हर साल अश्विन माह के शुक्ला पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है।

इसके अलावा ऐसी मान्यता भी है कि माँ दुर्गा (Dussehra ) ने इसी दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था, इसलिए शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन को ये त्यौहार मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन नवरात्रि के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित भी करते हैं।

तिथि

इस साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर होगी। लेकिन उदयातिथि के अनुसार इस बार दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

शुभ योग

इस दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं। पहला रवि योग सुबह 6 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 38 मिनट रहेगा। दूसरा 6 बजकर 38 मिनट से 25 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहने वाला है। इसके अलावा वृद्धि योग दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा।

शस्त्र पूजा

इस दिन कई जगहों पर शस्त्र पूजा भी की जाती है जो विजय मुहूर्त में होती है। इस बार 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक शस्त्र पूजा का समय है।

रावण दहन

हर साल दशहरा के अवसर पर रावण, उसके छोटे भाई कुम्भकर्ण और उसके बेटे मेघनाथ का पुतला बनाकर इसे जलाया जाता है। इनका दहन शुभ समय में होता है। इस बार रावण दहन का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और अगले ढाई घंटे तक रहेगा।