Money Plant : आज के समय में लोग अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट का पौधा जरूर लगाते है। मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ में ऐसा भी कहा जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती। मनी प्लांट लगाने से घर में हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
कई लोग इसे बोतल या गमले में लगाते हैं लेकिन इसकी देखभाल करना जरूरी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को लेकर गए सारे नियम बताए गए है। आपको भी आज एक ऐसा ही नियम हम बताने जा रहे है।
मनी प्लांट में क्यों बांधे लाल धागा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में लाल धागा बांधने के लिए भी कुछ नियम बताये गए है। अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो आपको काफी अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। आपको मनी प्लांट पर शुक्रवार के दिन ही लाल धागा बांधना है और इसे बाँधने से पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और माँ लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद ही आपको मनी प्लांट में लाल धागा बांधना चाहिए।
मनी प्लांट पर लाल धागा बाँधने के नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को लेकर कई तरह के उपायों में से एक है कि इस पर लाल धागा बाँधने से भी कई तरह के फायदे होते है। मनी प्लांट पर लाल धागा बाँधने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहती है। अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं और आर्थिक परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन अपने मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा जरूर बांधे। फिर आपके लिए काफी शुभ हो सकता है।