Vastu Tips : इस समय घर में बिलकुल न लगाएं झाड़ू, वरना गरीबी पसार लेगी पैर! जानें- सही समय

Vastu Tips : हर कोई व्यक्ति अपने घर में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान देता है और देखा जाए तो सुबह उठते ही वह घर में झाड़ू जरूर निकलता है। लेकिन साफ सफाई को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताये गए है। जिस प्रकार वास्तु शास्त्र में झाड़ू निकालने या साफ सफाई करने के लिए समय बताया गया है, ठीक उसी प्रकार झाड़ू न लगाने का समय भी बताया गया है क्योंकि इसके दुष्परिणाम देखने को मिले हैं।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने के लिए दिन के चार पहर को सही माना गया है जबकि रात के चार पहर को बिल्कुल भी सही नहीं बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि रात के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज होती है और घर में गरीबी आ जाती है। रात के चार पहर में झाड़ू लगाने से हमेशा घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है।

सूर्यास्त के बाद लगाएं झाड़ू?

कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाते हैं तो पूरा घर बंद रहता है और वह धूल मिट्टी से भर जाता है। ऐसे में अगर हम शाम के समय घर आते हैं तो हम झाड़ू निकालते हैं और कचरा साफ करते हैं। या फिर घर में कोई प्रोग्राम होता है तो चारों तरफ कचरा फैला रहता है और उस समय हमें शाम के समय भी झाड़ निकालनी पड़ती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।

अगर आप सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाते हैं तो उस मिट्टी या कचरा को घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए बल्कि उसे एक जगह इकट्ठा कर दे और सुबह उठने के बाद उसे बाहर फेंके। ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय घर से मिट्टी बाहर जाती है तो माता लक्ष्मी घर से दूर हो जाती है और अलक्ष्मी घर में प्रवेश करती है।

नई झाड़ू कब खरीदें?

अगर आप घर में नई झाड़ू खरीद रहे हैं या फिर पुरानी की जगह नई झाड़ू का इस्तेमाल करना शुरू करना है तो शनिवार का दिन सबसे सही रहेगा। इसके अलावा झाड़ू हमेशा कृष्ण पक्ष में ही खरीदनी चाहिए, जबकि शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदने से गरीबी आती है।