गरुड़ पुराण : ये 5 आदतें जो आपको बना सकती है कंगाल, आज ही बना लें इनसे दूरी…

Garuda Purana: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण की काफी मान्यता है। गरुड़ पुराण में कई बातों का उल्लेख किया गया है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गरुड़ पुराण में गलत बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसी आदत वाले लोगों के पास कितना भी पैसा हो वह कंगाल हो जाते हैं। ऐसी आदत वाले लोगों का जीवन तंगहाली में गुजरता है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह आदत।

दान नहीं करने वाला व्यक्ति

गरुड़ पुराण के अनुसार दान करना अच्छी बात होती है। जो लोग दान नहीं करते उनके धन की वृद्धि नहीं होती है। उनके पास जितना भी पैसा हो जाए वह हमेशा परेशान रहते हैं। उनका पैसा सही कार्य में नहीं लगता। इधर-उधर में खर्च हो जाता है। ऐसे लोग कितना भी पैसा कमा ले वह हमेशा तंगहाली में ही रहते हैं।

पैसों का घमंड करने वाला व्यक्ति

गरुड़ पुराण की माने तो जो लोग पैसों का घमंड करते हैं उनके पास भी कभी धन नहीं टिकता। क्योंकि पैसों का घमंड करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं। उनका जीवन तंगहाली में गुजारता है।

पैसे वाले न हो कंजूस

गरुड़ पुराण के मुताबिक जिस इंसान के पास अटूट पैसा होता है और फीर भी वे कंजूसी दिखाते हैं। वे जरूरत के समय भी लोगों की मदद नहीं करते। वो इंसान निर्धन के समान ही है।

जो पैसों के लिए लोगों को धोखा दे

जो पैसों के लिए लोगों को धोखा देता है ऐसे इंसान के पास कभी धन नहीं टिकता। ऐसे लोगों का जीवन हमेशा तंगहाली में गुजरता है। ऐसे लोग सुखी जीवन नहीं जीते हैं।

नियमित रूप से करें तुलसी पूजा

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। क्योंकि तुलसी मां लक्ष्मी (Ma Laxmi) का प्रतीक है। जहां तुलसी की पूजा नहीं होती मां लक्ष्मी वहां नहीं रहती हैं। इसलिए नियमित रूप से तुलसी की पूजा करनी चाहिए।