Skin Care : दिखाना चाहते हैं अपनी उम्र से 10 साल कम, तो आज से शुरू कर दें ये 3 आसान योग

Skin Care: हर कोई चाहता है कि वह हमेशा खूबसूरत और जवान दिखें। यदि हम किसी व्यक्ति को यह कंप्लीमेंट दे कि वह अपने उम्र से छोटा दिखता है तो उसे बेहद खुशी होती है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह अपने उम्र से छोटा दिखे। लेकिन क्या ऐसा करना संभव है? इस चीज में फेस योगा आपकी काफी मदद कर सकती है।

फेस योगा (Face Yoga) से आपके चेहरे पर काफी बदलाव नजर आएगा। आप अपनी उम्र से छोटी दिखने लगेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे फेस योग के बारे में बताएंगे जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन तीन सबसे फायदेमंद फेस योगा के बारे में।

ब्लूम पोज

ब्लूम पोज योगा आपके चेहरे पर एक अलग तरह का ग्लो लाता है। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है जिससे चेहरे पर निखार आता है।

कैसे करें ब्लूम पोज

ब्लूम पोज करने के लिए सबसे पहले आसन लगाकर बैठ जाए। उसके बाद अपने चेहरे को जितना हो सके उतना फुलाएं। 5 से 7 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।

फेस टैपिंग से मिलेगा फायदा

अगर आपको अपनी उम्र से कम दिखाना है तो फेस टैपिंग आपके लिए एक बेहतर योगासन है। फेस टैपिंग करने से चेहरे पर ग्लो आता है और आपको झुरियों से भी छुटकारा मिलता है।

कैसे करें फेस टैपिंग योग

सबसे पहले आसन लगाकर बैठ जाएं। इसके बाद उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर टैप करें। इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। और आपके चेहरे पर ग्लो नजर आता है।

फिश पोज से शेप में आएगा चेहरा

अगर आप डबल चीन से परेशान है तो फिश पोज करने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस फेस योग के करने से आपका चेहरा शेप में आ जाएगा। फिश पोज (Fish pose) को करने के लिए सबसे पहले आसन लगाकर बैठ जाएं।

ऐसे करें अभ्यास

इसके बाद अपने गालों को अंदर खींचे। चेहरे को मछली की तरह बनाकर ऊपर देखें। 6,7 बार आपको ऐसा ही करते रहना है। कुछ समय तक यदि आप ऐसा करते रहेंगे तो आपके चेहरे पर इसका असर साफ तौर से दिखाई देने लगेगा।