Rashifal : रविवार का दिन मेष-कन्या सहित 4 राशि वालों के लिए रहेगा महत्वपूर्ण, इन राशियों के साथ घटेंगे आज कुछ विशेष घटनाएं

4 Min Read

Rashifal 9 June 2024 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 9 जून रविवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में जाने के बाद मीन राशि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा के इस प्रस्थान से आज सर्वार्थ योग्य, साध्य योग एवं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र बन रहा है। ग्रहों के इन संयोगों से आज मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वही कन्या राशि के जातक अपनी आय का कुछ हिस्सा आज दान में देंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आप नए-नए तरीके से अपने आय में उतरेंगे। हालाँकि आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। आज आपको अपने मन को विश्वास और ऊर्जा से भरपूर रखना चाहिए। अगर आज आप अपने मन में नकारात्मकता भरेंगे तो आज आपको राजनीति का सामना करना पड़ेगा और आप अपने किसी भी काम को ठीक से नहीं कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

राशि वालों का आज का दिन काफी शुभ है। आज आपको दिन भर में कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप काफी प्रसन्न हो सकते हैं। आज आपके पूरे दिन खुश रहने के लिए कोई ना कोई वजह मिलती रहेगी। जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अगर आज आप प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं तो सावधानी से करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज करने की सामान्य रहेगा। आज आपके सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रगति मिलेगी। आज आपके घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज आपको अपने बच्चों की वजह से गौरवांवित होने का मौका मिलेगा। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। जिससे आपके घर के लोग काफी खुश रहेंगे। अगर आज आप कोई बड़ा डील साइन करने जा रहे हैं, या कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले, इससे सब कुछ अच्छा होगा। आज आपको अपनी जीवनशैली का भी भरपूर साथ मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, हो सकता है आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाए।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी समस्या को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं। तो उसे आज ही अपने माता-पिता के साथ समस्या साझा करें। इससे आपको अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। आज घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाने का प्लान कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको अपने घर की कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आप बखूबी निभाएंगे। आज आपके बच्चे कोई ऐसी खबर सुन सकते हैं। जिसे सुनकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं घूम कर रह सकते हैं।

Share This Article
Exit mobile version