Rashifal : आज मेष-वृश्चिक सहित इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ, यहां पढ़िए आज का राशिफल…

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शनिवार के दिन चंद्रमा तुला राशि में प्रस्थान करेंगे। तुला राशि में आने के बाद चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में प्रस्थान करेंगे फिर इसके के बाद विशाखा नक्षत्र में प्रस्थान करेंगे। इस प्रस्थान के दौरान चंद्रमा शुक्र की राशि में प्रस्थान करके शुनाफा नामक शुभ योग बनेंगे।

साथ ही आज गज केसरी योग भी बनेगा। इन योग से आज मेष राशि और वृश्चिक राशि की जातकों को लाभ मिलेगा। उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों का दिन खुशहाल रहेगा। जिन लोगों का कारोबार है आज उन्हें अपने कारोबार में लाभ और बिजनेस को बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। आज आप भविष्य की योजना में निवेश करेंगे तथा पैसे भी बचाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने मित्र या परिवारजनों के साथ मिलकर धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी योजनाओं के अनुसार अपने कार्यों पूरा कर पाएंगे। जिन लोगों का व्यापार है आज उन्हें उनकी मेहनत का लाभ मिलेगा। आज आपको अपने पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए। नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई सरकारी कार्य लंबे समय से परा हुआ है तो आज उसे पूरा कर ले। शादीशुदा लोगों को आज उनके जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज अगर आप पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे और भाग्य आपका साथ देगा। सामाजिक क्षेत्र के लोगों को भी आज लाभ हो सकता है। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में सोचेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आज आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। अगर आप किसी दूसरे देश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप आज ऐसा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरे लोग आपकी प्रगति से ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालें आज आपके माता-पिता आपको भरपूर प्यार और मदद देंगे। यदि आपके मन में अपने ससुराल वालों के प्रति कोई बुरी भावना है, तो आप आज उसे मिटा देंगे। आज आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। आज आपको किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालें आज आप किसी ऐसे काम को पूरा करने के लिए बेहद उत्साहित रहेंगे, जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। आज कार्यस्थल पर आपके मित्र भी आज आपकी भरपूर मदद करेंगे। आज आप अपने कार्य पूरे करने से हिचके नहीं। आज आपके पति या पत्नी को बहुत अच्छा महसूस नहीं होगा, जिससे आप दुखी और चिंतित महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच बहस चल रही है, तो आज सुलह करने और साथ में कहीं घूमने जाने का अच्छा दिन है। आज आप दूसरों की मदद करेंगे, जिससे आपको अंदर से शांति महसूस होगी। आज आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। शाम को आप अपने बच्चों की समस्याओं में मदद करने में समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वाले आज आप थोड़ा चिंतित और परेशान महसूस कर सकते हैं। इससे आपके लिए ध्यान केंद्रित करना और अपने कार्यों को पूरा करना कठिन हो सकता है। आज आप घर या काम पर निर्णय लेते समय सावधान रहें, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े। यदि आपको सरकार से संबंधित किसी चीज़ को लेकर कोई समस्या है, तो संभावना है कि उसका समाधान हो सकता है।